Connect with us

वाराणसी

कांवड़ियों के बैग से 10 हजार नकदी समेत दो मोबाइल चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, राहत शिविर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हुई वारदात

प्रयागराज से काशी जा रहे थे कांवरिया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मिर्जामुराद (वाराणसी)। कांवड़ यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुक्रवार सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बंगला चट्टी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास कांवरियों के बैग से करीब 10 हजार रुपये नकद और दो महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना राहत शिविर के पास हुई, जहां सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बताई गई है। वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विश्राम के दौरान हुई चोरी

फूलपुर थाना क्षेत्र के बरैनी (नेवादा) निवासी अजय कुमार अपने साथी बादल और अन्य कांवरियों के साथ प्रयागराज से पवित्र गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। गुरुवार रात कांवरियों का दल बंगला चट्टी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास विश्राम के लिए रुका था।

शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर कांवरियों ने अपने बैग की जांच की तो उसमें रखे दो स्मार्टफोन, चार्जिंग केबल और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी का पता चलते ही कांवरियों में हड़कंप मच गया।

Advertisement

डायल-112 पर दी सूचना

पीड़ित कांवरियों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ितों ने मिर्जामुराद थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी मिर्जामुराद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने का भरोसा दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page