Connect with us

चन्दौली

तालाब में उतराया मिला युवक का शव, मची सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

अकोढ़वा चट्टी में सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

बबुरी (चंदौली)। थाना क्षेत्र के अकोढ़वा चट्टी स्थित तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

टहलने निकले लोगों की पड़ी नजर

बुधवार सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में तालाब के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page