Connect with us

बलिया

एसडीएम के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा में भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर, अधिकारियों-कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रसड़ा (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को रसड़ा नगर में उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजर रही यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

देश की एकता का लिया संकल्प

तिरंगा यात्रा का समापन रसड़ा तहसील परिसर में हुआ। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। एसडीएम रणवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।

यात्रा में तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, लेखपाल निर्भय नारायण सिंह, लालसहब, शशिकांत चौरसिया, अजीत कुमार, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page