Connect with us

गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

खोराबार पुलिस ने अनिल उर्फ करन यादव को दबोचा, कई मुकदमे हैं दर्ज

गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ करन यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2(ख)(i)(xi) व 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल उर्फ करन यादव पुत्र रामलगन यादव, निवासी जयपुर जोधपुर बाजार भौवापार, थाना खोराबार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच खोराबार थाने में मारपीट, धमकी, चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह व पुलिस टीम ने की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page