Connect with us

बलिया

नाली की सफाई के दौरान सर्पदंश से वृद्धा की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पाइप में छिपे सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शेर गांव में सोमवार शाम नाली की पाइप साफ करते समय सर्पदंश से 62 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, शेर गांव निवासी केदार वर्मा की पत्नी शांति देवी (62) सोमवार शाम घर के पास नाली की पाइप साफ कर रही थीं। इसी दौरान पाइप में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद मृतका के घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page