Connect with us

बलिया

फर्राटा पंखे का तार हटाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

झाड़ू लगाते समय हादसा, कटा हुआ था पंखे का तार; परिवार में मचा कोहराम

भीमपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के असढिया धरमपुर गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार असढिया धरमपुर निवासी सत्यनारायण की पत्नी चंदा देवी घर में झाड़ू लगा रही थीं। सफाई के दौरान जमीन पर पड़े फर्राटा पंखे के तार को उन्होंने हाथ से हटाने का प्रयास किया। बताया गया कि तार कई जगह से कटा हुआ था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार छूते ही चंदा देवी के दाहिने हाथ में करंट का तेज झटका लगा और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया मर्चरी हाउस भेज दिया।

हादसे की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को भी दी गई है, ताकि नियमानुसार आवश्यक सरकारी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस के अनुसार घटना के बाद गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page