मिर्ज़ापुर
भाला फेंक में आशीष यादव ने जीता सिल्वर
सपा नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई
U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, मीरजापुर और यूपी का बढ़ाया मान
मीरजापुर। U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मीरजापुर के युवा भाला फेंक खिलाड़ी आशीष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। कोन ब्लॉक के मवैया गांव निवासी आशीष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आशीष यादव की उपलब्धि को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। पार्टी नेताओं ने उनके पिता अजय यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि इस उपलब्धि के साथ आशीष यादव इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। प्रतियोगिता में भारत के दूसरे खिलाड़ी टी. धरणीधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
परिवार से मिले सपा नेता
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारतीय, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ‘मुन्ना’, जुम्मन खान, राम मिलन यादव, अमरेश सोनकर, बलिराम यादव, अभय यादव, बब्बन यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता आशीष यादव के घर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ी और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
सपा नेताओं ने कहा कि आशीष की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ऐसी उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
