Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा की तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Published

on

Loading...
Loading...

विभिन्न मंडलों में निकली यात्रा, विधायक और कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा मिर्जापुर की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में आयोजित यात्राओं में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

मझवां विधानसभा के सिटी दक्षिणी और पहाड़ी मंडल की तिरंगा यात्रा में विधायक शुचिस्मिता मौर्य मुख्य अतिथि रहीं। छानबे विधानसभा के दुबार मंडल में विधायक रिंकी कोल ने यात्रा में सहभागिता की। वहीं हलिया मंडल की यात्रा में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार कोल मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, सुरेश सिंह, लवकुश बिंद, दिनेश कुमार अग्रहरि, मंडल प्रभारी संतोष तिवारी समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page