Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश में महिला से मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिपरा हेमा गांव की घटना, पीड़िता ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा हेमा में जमीनी विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप

पिपरा हेमा निवासी अंजना देवी पत्नी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे जमीनी रंजिश को लेकर गांव के अनिल मौर्य, सोनू मौर्य, पार्वती देवी और गुलईचा देवी ने उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान-माल की धमकी दी।

पुलिस ने अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page