Connect with us

मिर्ज़ापुर

रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल का वार्षिक पुरस्कार व पदग्रहण समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रेनू गुप्ता बनीं अध्यक्ष, प्रखर गुप्ता ने सचिव पद की ली शपथ; सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

मिर्जापुर। रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल का छठवां वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं सातवां पदग्रहण समारोह शनिवार देर शाम जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि डॉ. गरिमा सिंह और विशिष्ट अतिथि रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सचिन उपाध्याय रहे। आगामी रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि विवेक सिंह राजपूत एवं कुशाग्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। पालक संस्था के बच्चों ने गणेश वंदना के साथ नशा मुक्ति का संदेश देने वाली नाट्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुति को अतिथियों और क्लब सदस्यों ने खूब सराहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य सम्मानित

निवर्तमान अध्यक्ष सत्यम गुप्ता और सचिव अभिनव गुप्ता ने क्लब के सदस्यों को वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान क्लब की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के कार्यों की सराहना की गई।

रेनू अध्यक्ष और प्रखर बने सचिव

इसके बाद नए पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह हुआ। रेनू गुप्ता ने अध्यक्ष और प्रखर गुप्ता ने सचिव पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. गरिमा सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने कहा कि पूरे वर्ष सभी सदस्यों को साथ लेकर क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से विंध्याचल को सेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में और आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

नई टीम से बेहतर कार्य की उम्मीद

मुख्य अतिथि डॉ. गरिमा सिंह ने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सातवें पदग्रहण समारोह तक क्लब ने लगातार अपनी पहचान बनाए रखी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई अध्यक्ष रेनू गुप्ता के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और समाजहित में और बेहतर कार्य करेगा।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, क्लब एडवाइजर मयंक गुप्ता सहित अपूर्वा शुक्ला, आदित्य सिंह, शुभम जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, महावीर सेठिया, सुशील झुनझुनवाला, सरीश सिंह, संजय सिंह गहरवार, उदय गुप्ता, अजय जायसवाल समेत रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समारोह का समापन सेवा भावना और नए कार्यकाल में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page