मिर्ज़ापुर
पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बीहड़ से संसद तक का सफर संघर्षपूर्ण और असाधारण रहा : रमेश चंद्र बिंद
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 63वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया।
अत्याचार और भेदभाव ने बदली जीवन की दिशा
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मीं फूलन देवी ने जीवन में भेदभाव और उत्पीड़न की कठिन परिस्थितियों का सामना किया। इन घटनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी और उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों से लेकर देश की संसद तक फूलन देवी का सफर असाधारण और संघर्षपूर्ण रहा।
गरीबों और वंचितों के लिए उठाई आवाज
पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि फूलन देवी ने 1996 और 1999 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से जीत दर्ज की। सांसद रहते हुए उन्होंने गरीबों, मजलूमों, वंचितों और उत्पीड़ितों के हित में काम किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन शोषित वर्गों और महिलाओं के लिए व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया नमन
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेंद्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, संतोष गोयल, झल्लू यादव, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, दुर्गा सिंह, मनोज चौहान, चंदन यादव, रवि सोनकर, राजकुमार यादव, अभय यादव, राकेश यादव, लवकुश यादव, अभिषेक दुबे, अशोक यादव, रामप्यारे गोंड, रामराज यादव, अयान आलम, रामजी चौहान, गिरधारी यादव, रवि सरोज, सुनील यादव, प्रेम कुमार यादव कल्लू, चिंतामणि और रमाकांत यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
