भदोही
भदोही में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा जनपद
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों में हुआ आयोजन
सांसद और विधायक समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
भदोही। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभोली मंडल में सांसद ने किया नेतृत्व
अभोली मंडल में तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया।
मनोहर मंडल में भी दिखा उत्साह
मनोहर मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जिला तिरंगा यात्रा संयोजक राजेश पटेल की मौजूदगी में हुआ। मंडल अध्यक्ष दीपम त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय पांडेय, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, राज यादव, जिला मंत्री योगेंद्र सिंह, दीपक पाठक और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
