Connect with us

बलिया

गंगा किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्वी भवन टोला में ठोकर के पास पानी में बहकर आया शव, ग्रामीणों में मची सनसनी

लाल साड़ी पहने मिली महिला की पहचान नहीं हो सकी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर चौकी अंतर्गत पूर्वी भवन टोला में शनिवार शाम गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब छह बजे ग्रामीणों ने ठोकर के पास नदी किनारे लाल साड़ी पहने महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।

काफी समय से पानी में बहने की आशंका

पुलिस के अनुसार, महिला के दाहिने पैर के तलवे को जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय से पानी में बह रहा था और बहते हुए गंगा किनारे पहुंचा।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया, जहां शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page