Connect with us

वाराणसी

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चेतगंज क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के बाद कार्रवाई, शांति व्यवस्था के मद्देनजर भी लिया गया हिरासत में

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और गलत नजर रखने के आरोप में पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

पुलिस के अनुसार, मामले में महिला की शिकायत पर मु0अ0सं0 211/2026, धारा 78(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह कर रहे थे।

शनिवार को विवेचक पुलिस टीम के साथ मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां शिकायतकर्ता महिला और आरोपी भइयालाल यादव पुत्र स्व. मोतीलाल यादव, निवासी नक्काश भूतभैरव, थाना कोतवाली, वाराणसी मौजूद मिले। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कराने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं होने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत सुबह करीब 9:25 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कबीर चौरा चेतगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 56 वर्ष बताई गई है। चेतगंज पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page