Connect with us

मिर्ज़ापुर

कांवड़ यात्रा मार्ग पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर में श्रावण मास को लेकर पुलिस अलर्ट, राहगीरों से संवाद कर दिए जरूरी निर्देश

मीरजापुर। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मीरजापुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

एसपी ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की तैनाती और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन और राहगीरों से भी संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रावण मास के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page