Connect with us

भदोही

गांव-गांव पहुंचा ‘सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी’ का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूल-कॉलेज और ग्राम चौपाल में महिलाओं को हेल्पलाइन की जानकारी, आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण’ के तहत भदोही पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।

अभियान के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपाय तथा गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी अथवा किसी तरह की परेशानी होने पर भयभीत न होने की अपील की।

महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान संदेश दिया— “सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी—मिशन शक्ति की यही तैयारी” और “हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page