Connect with us

वाराणसी

शिक्षक की सफलता का सबसे बड़ा मानक उसके छात्र हैं : डायट प्रवक्ता

Published

on

Loading...
Loading...

प्राथमिक विद्यालय जमापुर में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, अधिगम क्षमता का किया गया आकलन

पिंडरा (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय जमापुर में शुक्रवार को आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में डायट सारनाथ के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अधिगम क्षमता से आंकी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो यह शिक्षक के समर्पण और मेहनत का प्रमाण है।

Loading...

प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखी छात्रों की प्रतिभा

सम्मान समारोह से पूर्व अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से प्रदेश की राजधानी और भौगोलिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि कक्षा एक और दो के बच्चों से कविता, गिनती और पहाड़े सुनवाए गए। बच्चों के सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तरों की उन्होंने सराहना की।

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. कुँवर पंकज सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्त, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव गौतम, अरविंद वर्मा, तेजबहादुर, सरिता देवी, रागिनी सिंह, रीता देवी सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page