Connect with us

गाजीपुर

बद्दोपुर गोआश्रय स्थल संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

Loading...
Loading...

176 गोवंशों के संरक्षण हेतु एनजीओ, ट्रस्ट और गौसेवा संस्थाएं 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन

गाजीपुर। विकास खंड बिरनो के ग्राम पंचायत बद्दोपुर स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल के संचालन के लिए प्रशासन ने पात्र संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जारी इस प्रक्रिया के तहत एनजीओ, ट्रस्ट, गौसेवा संस्थाएं, एफपीओ और पंजीकृत समितियां आवेदन कर सकती हैं। वर्तमान में इस गोआश्रय स्थल में 176 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं।

Loading...

तीन वर्ष के लिए होगा संचालन, प्रति गोवंश मिलेगी निर्धारित धनराशि

चयनित संस्था को गोवंशों के संरक्षण, चारा-पानी, स्वच्छता, टीकाकरण, टैगिंग, गोबर एवं गौमूत्र आधारित उत्पादों के प्रबंधन तथा अभिलेखों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभानी होगी। चयन के बाद संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एमओयू करना होगा, जिसके आधार पर तीन वर्ष तक गोआश्रय स्थल का संचालन किया जाएगा। सरकार द्वारा गोवंशों के भरण-पोषण के लिए ₹50 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

14 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

आवेदन करने वाली संस्था का विधिवत पंजीकृत होना, गौ संरक्षण अथवा सामाजिक क्षेत्र में कार्य का अनुभव, पिछले तीन वर्षों का ऑडिट, आवश्यक कर पंजीकरण तथा किसी वित्तीय या आपराधिक मामले में संलिप्त न होना अनिवार्य है। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपने प्रस्ताव 14 अगस्त 2026, शाम 5 बजे तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन गाजीपुर में जमा कर सकती हैं। प्राप्त प्रस्तावों की जांच के बाद चयन समिति अंतिम निर्णय लेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page