मिर्ज़ापुर
आमघाट पुल क्षतिग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री सख्त
Loading...
Loading...
अनुप्रिया पटेल ने जताई नाराजगी, डीएम को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश
मिर्जापुर। आमघाट पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गंभीरता से लिया है। पुल की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कराने और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Loading...
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
Continue Reading
