Connect with us

मिर्ज़ापुर

सावन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, प्रसाद और भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान जारी

मिर्जापुर। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विवेक मालवीय के निर्देशन में विभागीय टीमें लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों और भंडारों की जांच कर रही हैं।

चैरिटेबल ट्रस्ट से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह की टीम ने कृष्ण देवपुर स्थित दयानंद गिरी चैरिटेबल ट्रस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को वितरित किए जा रहे हलवा, दम आलू और प्रसाद के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ मार्गों पर लगातार चल रहा निरीक्षण

सहायक आयुक्त (खाद्य) विवेक मालवीय ने बताया कि विभाग की टीमें कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों के पालन तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की विशेष निगरानी की जा रही है।

व्यापारियों से मानकों के पालन की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page