Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर 20 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

तहसील, उप निबंधक कार्यालय और जिला स्तर पर उपलब्ध है सूची, जनता से मांगे गए सुझाव व आपत्तियां

मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-2013 एवं संशोधित नियमावली-2015 के तहत संपत्तियों की वार्षिक मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्तावित मूल्यांकन सूची संबंधित तहसीलों एवं उप निबंधक कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

20 अगस्त तक दे सकते हैं आपत्ति

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यदि जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, वसीका नवीस, अधिवक्ता या अन्य किसी व्यक्ति को प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वे 20 अगस्त 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में अपनी लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन अधिकारियों के समक्ष कर सकते हैं प्रस्तुत

आपत्तियां संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, उप निबंधक अथवा जिला स्तर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा सहायक महानिरीक्षक निबंधन के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं।

जनहित में मांगे गए सुझाव

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का अवलोकन कर यदि किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य दर्ज कराएं, ताकि अंतिम सूची तैयार करते समय उनका विधिसम्मत परीक्षण किया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page