Connect with us

मिर्ज़ापुर

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन की दी गई जानकारी, दो स्वदेशी गायों की डेयरी पर मिलेगा 80% अनुदान

मिर्जापुर। किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की पहल पर विकास भवन सभागार में बुधवार को डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को चयन पत्र वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी गायों की डेयरी स्थापित करने पर 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

पशुपालकों को दी गई आधुनिक तकनीकों की जानकारी

कॉन्क्लेव में लाभार्थियों को उन्नत नस्ल के पशुपालन, पशु रोगों की रोकथाम, आधुनिक डेयरी प्रबंधन तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

सरकार रोजगार और आत्मनिर्भरता पर दे रही जोर

नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार गो-संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ लोगों को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास उनकी आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अधिकारी और विशेषज्ञ रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीसी मनरेगा श्वेतांक सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप सिंह, बीएचयू के पशु विज्ञान एवं पशु संकाय विभाग के प्रोफेसर धनंजय सिंह सहित कई अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page