Connect with us

वाराणसी

‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा तहसील परिसर में अभ्युदय सेवा समिति व ट्राइ-एस क्लासेस का संयुक्त आयोजन

पिंडरा (वाराणसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़–माँ के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को पिंडरा तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभ्युदय सेवा समिति एवं ट्राइ-एस क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उपजिलाधिकारी ने किया अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

जनहित कार्यों की सराहना

उपजिलाधिकारी ने अभ्युदय सेवा समिति द्वारा संचालित रक्तदान महादान, हेलमेट जागरूकता अभियान तथा अन्य सामाजिक और जनहित कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

पौधरोपण कार्यक्रम में अनुराग सिंह, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह, अनुपम, सुनील पाल, अमिताभ दुबे, विजय कुमार शर्मा, मनीष पांडेय, अधिवक्ता प्रीतम, विशाल सिंह, अतुल सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page