Connect with us

भदोही

उमरा यात्रा पर रवाना होने से पहले सूबेदार सुब्बा खान का हुआ इस्तकबाल

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही में आयोजित कार्यक्रम में उमरा की अहमियत और फजीलत पर हुई तकरीर, लोगों ने दी शुभकामनाएं

भदोही। मोहल्ला कजियाना स्थित हाजी आजाद खान बापू के आवास पर उमरा यात्रा पर रवाना होने वाले सूबेदार उर्फ सुब्बा खान के सम्मान में इस्तकबालिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्सी टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक हाफिज अनस ने की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसके बाद नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बनाया गया।

उमरा यात्रियों को बताया गया अरकान और फजीलत

खुद्दामे हज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला हज ट्रेनर हाजी आजाद खान ने कहा कि उमरा और हज पर जाने वाले लोग अल्लाह और रसूल के मेहमान होते हैं। उन्होंने सूबेदार सुब्बा खान को उमरा शरीफ के अरकान, फजीलत और यात्रा से जुड़े आवश्यक धार्मिक पहलुओं की जानकारी दी। समिति के उपाध्यक्ष हाजी शेख हबीब और महासचिव मौलाना सोहैब आलम नदवी ने भी उमरा की अहमियत पर प्रकाश डाला।

शायरों ने पेश की नात-ए-पाक

कार्यक्रम में शायर-ए-इस्लाम जावेद आसिम और हाफिज अनस ने नात-ए-रसूल पेश कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। वक्ताओं ने सूबेदार सुब्बा खान की सफल, सुरक्षित और मकबूल उमरा यात्रा के लिए दुआ की।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के महासचिव आफताब अंसारी, उपाध्यक्ष ओबैदुल्ला असरी, सचिव फैसल खान, इरशाद खान (प्रिंस), दिलशाद खान (शानू), मो. वैसे खान, फिरोज खान (रिंकू), दानिश खान, मो. इमाद खान, अशफिया, अखलाख खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सूबेदार सुब्बा खान को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page