Connect with us

भदोही

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे गोपीगंज के मंदिर, सुबह से लगी लंबी कतारें

भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, देर रात तक चलता रहा दर्शन-पूजन

गोपीगंज (भदोही)। पावन श्रावण मास के पहले सोमवार को गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंज उठे।

भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला

श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया और आकर्षक सजावट भी की गई। भक्तों ने बाबा के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

नगर के प्रसिद्ध बाबा बड़े शिव धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर और जागेश्वर महादेव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Advertisement

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के बाबा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव और कमलेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन

श्रद्धालु अपनी बारी के लिए कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे। समय के साथ मंदिरों के बाहर कतारें लंबी होती गईं। प्रमुख शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी चलता रहा।

सावन के पहले सोमवार पर पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page