Connect with us

मिर्ज़ापुर

साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 11,999 रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद हलिया पुलिस और साइबर टीम ने की कार्रवाई

47,399 रुपये की हुई थी ऑनलाइन ठगी, अब तक कुल 19,999 रुपये कराए गए वापस

हलिया (मिर्ज़ापुर)। ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को राहत दिलाने में हलिया पुलिस और साइबर टीम को सफलता मिली है। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में 11,999 रुपये की धनराशि वापस कराई। पुलिस के अनुसार पीड़ित को अब तक कुल 19,999 रुपये वापस कराए जा चुके हैं।

47,399 रुपये की हुई थी साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार हलिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी ज्ञानशंकर पाल पुत्र कन्हैयालाल के साथ 21 फरवरी को 47,399 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी हुई थी। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने उसी दिन राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।

साइबर टीम की कार्रवाई से मिला रिफंड

शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव और साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से आवश्यक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पीड़ित के खाते में 11,999 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 19,999 रुपये पीड़ित को वापस मिल चुके हैं।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने सौंपा रिफंड प्रमाण पत्र

थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने ज्ञानशंकर पाल को रिफंड का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप भी मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को सुरक्षित कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page