जौनपुर
भाजपा उत्तरी मंडल ने गुरुजनों का किया सम्मान
समरसता संपर्क अभियान के तहत मंदिरों में गुरु पूजन, अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन, भाजपा नेताओं ने सामाजिक समरसता पर दिया जोर
जौनपुर। भाजपा संगठन के निर्देश पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संपर्क अभियान के तहत भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल की ओर से गुरु पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में जोगेश्वर नाथ महादेव मंदिर आलमगंज और माता विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला परिसर में गुरुजनों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
भाजपा सभी वर्गों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सर्व समाज, समुदाय और धर्मगुरुओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ममन ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तरी मंडल प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि उत्तरी मंडल संगठन के निर्देशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। जिला मंत्री सुधांशु सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जनहित में काम कर रही है। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
गुरुजनों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
समारोह में पं. शशिधर मिश्रा, पं. ईशान चतुर्वेदी, पं. धीरेन्द्र शास्त्री, पं. अवधेश मिश्रा, पं. गणेश मिश्रा, पं. विनोद मिश्रा, पं. रविन्द्र नारायण शुक्ला और पं. राकेश शुक्ला सहित गुरुजनों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। गुरुजनों के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद भी दिया।
अगस्त में होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम
मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी ने बताया कि अगस्त माह का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आरएल चिल्ड्रेन हाई स्कूल, ताड़तला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गुरुजनों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में कृष्णकांत साहू, राघवेंद्र दुबे, शुभम कन्नौजिया, विकास अग्रहरि, मुकेश सोनी, सनी चौधरी, सत्यम सोनी, गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर सेठ, चंदन सोनी, रूपनारायण माली, कपिल चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, निखिल सिंह, रमन सोनकर, अजय सेठ, शिवम जायसवाल, हीरालाल मौर्य और अरुण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी नगर मीडिया प्रभारी उत्तरी सनी चौधरी ने दी।
