Connect with us

जौनपुर

कांग्रेसियों ने बांटे 10 हजार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह बोले- जौनपुर में लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे

पौधों के संरक्षण को बताया हर नागरिक की जिम्मेदारी, लोगों को दिलाई गई शपथ

जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के बड़ी मस्जिद के पास आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को 10 हजार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

वृक्षारोपण धरती का सबसे पुनीत कार्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति और पेड़-पौधों को बचाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण धरती के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु देने के साथ ही मानसून संतुलन बनाए रखने और भीषण गर्मी से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। साथ ही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Advertisement

जौनपुर में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जौनपुर कांग्रेस पूरे जनपद में अपने स्तर से 10 लाख पौधे लगवाने का संकल्प ले रही है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।

पौध संरक्षण की दिलाई गई शपथ

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि वृक्ष ही प्रकृति, मानसून संतुलन और स्वस्थ मानव जीवन के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने 10 हजार पौधों का वितरण कर लोगों को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. बंशीधर शर्मा, सभासद शहनवाज मंजूर, सभासद अबुजर शेख, राजकुमार गुप्ता, इरशाद खान राजू, इस्तेखारूल प्रधान, जैद सिद्दीकी, अजीम जौनपुरी, साद सिद्दीकी, मसूद अहमद, परवेज उर्फ कल्लू, मुहम्मद ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page