Connect with us

बलिया

वीआईपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद जिलाध्यक्ष बोले—बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन, पूरे दमखम से लहराएगा पार्टी का परचम

बलिया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नवनियुक्त बलिया जिलाध्यक्ष अजय साहनी के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टीडी कॉलेज चौराहा, सिकंदरपुर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के समर्थन में लगाए गए नारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत जिलाध्यक्ष अजय साहनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। जिले में संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि वीआईपी बलिया में पूरे दमखम के साथ अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गरीब, पिछड़े, निषाद और श्रमिक वर्ग की समस्याओं एवं मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनकी आवाज बनने का प्रयास किया जाएगा।

अजय साहनी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

Advertisement

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी जिले में वीआईपी के संगठन को मजबूत करने और गांव से लेकर बूथ स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page