Connect with us

भदोही

दुर्गागंज पुलिस ने पाइप चोरी का किया खुलासा

Published

on

Loading...
Loading...

कबाड़ दुकानदार समेत चार पकड़े

तीन बाल अपचारी भी शामिल, जंघई बाजार स्थित कबाड़ की दुकान से चोरी की सिंचाई पाइप बरामद

ज्ञानपुर (भदोही)। दुर्गागंज थाना पुलिस ने सिंचाई में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कबाड़ दुकानदार समेत चार आरोपितों को पकड़ा है। इनमें तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई प्लास्टिक पाइप भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दुर्गागंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार स्थित कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कबाड़ दुकानदार पंकज गुप्ता (28), निवासी जंघई बाजार तथा तीन बाल अपचारियों को पकड़ा गया। मौके से चोरी की गई सिंचाई वाली प्लास्टिक पाइप बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि पाइप की चोरी 28 जून 2026 की सुबह की गई थी। चोरी का सामान बेचने और उससे मिले रुपये के सिलसिले में आरोपी कबाड़ की दुकान पर एकत्र हुए थे, तभी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में थाना दुर्गागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजेश सिंह, कांस्टेबल आश्विन कुमार चौधरी, राजकुमार, राघवेन्द्र, शिवश्याम और प्रकाश शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page