Connect with us

भदोही

बकाया बैंक ऋण पर प्रशासन की कार्रवाई, अचल संपत्तियां कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

एसडीएम ज्ञानपुर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बकायेदार के मकान पर चस्पा किया गया कुर्की नोटिस

राजस्व और बैंक की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, समय पर ऋण चुकाने की अपील

ज्ञानपुर (भदोही)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की रोही शाखा से लिए गए ऋण का लंबे समय तक भुगतान नहीं करने पर प्रशासन ने बुधवार को बकायेदार के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्ञानपुर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं बैंक की संयुक्त टीम ने बकायेदार की अचल संपत्तियों को कुर्क कर उसके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।

प्रशासन के अनुसार, पूरे भान गांव निवासी विनय कुमार पुत्र विजय बहादुर ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, रोही शाखा से ऋण लिया था। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी बकाया राशि जमा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

कई गाटा संख्या की भूमि की गई कुर्क

कार्रवाई के दौरान ग्राम पूरे भान स्थित गाटा संख्या 278, 279, 90, 89, 277 एवं 80 तथा ग्राम पूरे सारनाथ स्थित गाटा संख्या 109, 105, 101 एवं 85 की अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। साथ ही संबंधित मकान पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया।

Advertisement

अधिकारियों ने दी समय पर ऋण चुकाने की सलाह

अभियान में क्षेत्रीय अमीन विद्याधर चौबे, बैंक प्रबंधक सत्येंद्र शुक्ला सहित राजस्व एवं बैंक विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि बैंक ऋण की समय पर अदायगी सुनिश्चित कराने और बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही लोगों से समय पर ऋण जमा कर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page