मिर्ज़ापुर
समाजसेवी श्यामकांत शुक्ल ‘लहरी भैया’ का जन्मदिन पूर्वांचल के कई जिलों में उत्साह के साथ मनाया गया
मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही में खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक सेवा और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और जरूरतमंदों को वितरित की गईं उपयोगी सामग्री
मिर्जापुर। पूर्वांचल के समाजसेवी श्यामकांत शुक्ल ‘लहरी भैया’ का जन्मदिन 28 जुलाई को मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही सहित कई स्थानों पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक, खेल एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल और सामाजिक कार्यक्रम
मिर्जापुर के चेहरा गांव स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में गणेश बाबा गिरी के नेतृत्व में विभिन्न टीमों के बीच प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों के बीच नाश्ते का वितरण किया गया। वहीं कलना गांव में कमलेश पांडे के नेतृत्व में केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
प्रयागराज में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया जन्मदिन
प्रयागराज के बभनी हेठार गांव में भाजपा नेता नीरज दूबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नोटबुक, जरूरतमंदों को छाते, महिलाओं को झाड़ू तथा बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी को नाश्ता कराया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रयागराज के सोरांव पांति गांव स्थित क्षेत्रीय वॉलीबॉल स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से श्यामकांत शुक्ल ‘लहरी भैया’ का जन्मदिन अवतरण दिवस खेल समारोह के रूप में मनाया गया। विभिन्न टीमों के बीच प्रतियोगितात्मक मुकाबले कराए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल. श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर महासचिव आर.पी. शुक्ला, सोरांव यूथ क्लब के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, खिलाड़ियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
