Connect with us

मिर्ज़ापुर

‘दस्त रोको अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया डायरिया से बचाव का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान सीएचसी में पोस्टर प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच और ओआरएस-जिंक वितरण; स्वच्छता व समय पर उपचार पर दिया गया जोर

डायरिया रोकथाम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

मिर्ज़ापुर। दस्त रोको अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केन्वयू के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने तथा समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

स्वच्छ जल और समय पर उपचार पर जोर

मुख्य अतिथि एवं सीएचसी मड़िहान के अधीक्षक डॉ. आर.एस. वर्मा ने कहा कि जिले में 25 जून से 25 अगस्त तक डायरिया रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छ जल, समुचित उपचार- डायरिया से बचें हर बार” रखी गई है। अभियान का लक्ष्य बच्चों में डायरिया की रोकथाम, ओआरएस और जिंक के उपयोग को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोटावायरस संक्रमण, स्वच्छता, डायरिया के कारण, लक्षण, उपचार तथा ओआरएस और जिंक की उपयोगिता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाली छात्राओं और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

स्वास्थ्य जांच के साथ दवाओं का वितरण

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की तथा ओआरएस, जिंक, आयरन और कैल्शियम की दवाओं का वितरण किया। प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को डायरिया की रोकथाम और प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कई लोगों का रहा सहयोग

कार्यक्रम का संचालन पीएसआई इंडिया के प्रबंधक विष्णु प्रकाश मिश्रा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षण केंद्र की अध्यापिका श्रीमती नवीना, पीएसआई की अर्चना मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page