Connect with us

भदोही

सड़क दुर्घटनाओं की विवेचना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस लाइन में समीक्षा गोष्ठी, सड़क हादसों की जांच और e-DAR पोर्टल फीडिंग पर विशेष जोर

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के लिए हुई गोष्ठी

ज्ञानपुर (भदोही)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी, सीसीटी (CCT) टीम के प्रभारी तथा सड़क दुर्घटना से जुड़े मुकदमों के विवेचक मौजूद रहे।

पांच प्रमुख बिंदुओं पर हुई समीक्षा

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने जून माह में दर्ज मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों की केस डायरी का अवलोकन किया। इस दौरान दुर्घटना के समय वाहन के रॉन्ग साइड पर होने, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, शराब या अन्य नशीले पदार्थ के सेवन, e-DAR (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) की शत-प्रतिशत फीडिंग तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों जैसे ब्लैक स्पॉट, खराब प्रकाश व्यवस्था और तेज रफ्तार आदि की विस्तार से समीक्षा की।

वैज्ञानिक साक्ष्यों पर दिया जोर

एसपी अभिनव त्यागी ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना से जुड़े प्रत्येक मुकदमे की विवेचना वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जाए। उन्होंने कहा कि जांच में तथ्यों की अनदेखी या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Advertisement

लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि e-DAR पोर्टल पर समय से विवरण दर्ज न करने अथवा विवेचना में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और विवेचकों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सड़क दुर्घटना मामलों की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page