Connect with us

बलिया

30 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, 43 स्वर्ण पदक विजेताओं का होगा सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

देवेन्द्र स्मृति सेवा संस्थान पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित करेगा श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी सम्मान समारोह

30 जुलाई को टीडी कॉलेज में होगा आयोजन

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देवेन्द्र स्मृति सेवा संस्थान की ओर से 30 जुलाई को स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज (टीडी कॉलेज) के मनोरंजन हॉल में आयोजित होगा।

43 स्वर्ण पदक विजेताओं का होगा सम्मान

संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सेंगर ने बताया कि समारोह में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 43 स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

कई महाविद्यालयों के मेधावी होंगे सम्मानित

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह कॉलेज, सतीश चंद्र कॉलेज, गुलाब देवी कॉलेज, दूजा देवी कॉलेज (रजौली सहतवार), गौरीशंकर राय कन्या कॉलेज, हरिशंकर विधि महाविद्यालय (चित्तबड़ागांव) तथा गौरी भईया महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

Advertisement

तैयारियों में जुटा छात्रसंघ परिवार

समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को टीडी कॉलेज परिसर में संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अभिनव सिंह ‘चंचल’, अनुराग पटेल, ओंकार, हार्दिक पांडेय, मंजूर आलम, नितेश, सम्राट सिंह और दिग्विजय पासवान सहित छात्रसंघ परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page