Connect with us

मिर्ज़ापुर

सीएमओ ने अपने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बंद मिले दो कक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

साफ-सफाई और समयपालन पर दिए सख्त निर्देश, एसी की खराबी तत्काल दूर कराने के आदेश

मिर्जापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के.के. मिश्र ने सोमवार को अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई। सीएमओ ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों और आलमारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दो कार्यालय कक्ष बंद मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें। बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने या समयपालन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष जोर

सीएमओ ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कमरों के एयर कंडीशनर से पानी रिसने की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी को इसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया, ताकि कार्यालय का कार्य प्रभावित न हो।

डॉ. मिश्र ने कहा कि कार्यालय में अनुशासन, समयपालन और स्वच्छता बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर रखें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page