Connect with us

जौनपुर

करमही गांव में बीडीओ का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, ग्रामीणों की शिकायत पर खराब हैंडपंप जल्द ठीक कराने के दिए निर्देश

स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

जौनपुर। विकास खंड के करमही गांव में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कृष्ण मोहन यादव ने औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और ग्रामीण सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

बीडीओ ने कहा कि गांव में साफ-सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई गई तो संबंधित सफाईकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप की समस्या उठाई, जिस पर बीडीओ ने तत्काल ग्राम सचिव मनीष चंद से फोन पर बात कर हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीओ (आईएसबी) राकेश रोशन, ग्राम सचिव मनीष चंद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page