Connect with us

भदोही

एससी आरक्षण की मांग पर निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर में पदयात्रा के बाद राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधायक विपुल दुबे भी धरने पर बैठे

निषाद समाज को एससी आरक्षण देने की उठी मांग, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष ने मुकेश साहनी के बयान पर किया पलटवार

ज्ञानपुर (भदोही)। अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार को निषाद पार्टी ने ज्ञानपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर औराई विधायक विपुल दुबे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों का समर्थन किया।

कार्यक्रम में निषाद पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मिठाईलाल केवट ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से एससी आरक्षण की मांग कर रहा है और पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन आगे भी चलता रहेगा।

इस दौरान उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निषाद समाज को पहचान और सम्मान दिलाने का कार्य डॉ. संजय निषाद ने किया है। उन्होंने कहा कि समाज उसी नेतृत्व के साथ खड़ा होगा, जो उसके हितों के लिए कार्य करेगा।

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page