Connect with us

मिर्ज़ापुर

कुशियारा फॉल मार्ग पर पुलिस का सघन अभियान, 14 वाहनों का चालान, 5 सीज

Published

on

Loading...
Loading...

बढ़ती पर्यटक भीड़ के बीच गैपुरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों का पालन करने की अपील

बिना हेलमेट, नंबर प्लेट और वैध दस्तावेज के वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई

मिर्जापुर। कुशियारा फॉल पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी पुलिस ने विजयपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

14 वाहनों का चालान, 5 वाहन सीज

गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 14 वाहनों का चालान किया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज कर दिया।

कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप

अचानक हुई चेकिंग और कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। सीज किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए कई वाहन स्वामी और उनके परिजन गैपुरा चौकी पहुंचे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

सुरक्षा के लिए अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन के अनुसार, कुशियारा फॉल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page