Connect with us

बलिया

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए चिंताजनक: जितेश वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व छात्रसंघ महामंत्री ने संवाद से समाधान की वकालत की, पेपर लीक मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग

सरकार से छात्रों की समस्याओं पर संवेदनशील और न्यायपूर्ण निर्णय लेने की अपील

सिकंदरपुर (बलिया)। श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री एवं अधिवक्ता जितेश कुमार वर्मा ने दिल्ली और पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

संवाद से निकले समस्याओं का समाधान

जितेश वर्मा ने कहा कि देश का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों की समस्याओं को सुनकर उनसे संवाद स्थापित करना चाहिए, ताकि उनकी मांगों का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान हो सके।

पेपर लीक पर जताई चिंता

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता बताई।

Advertisement

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

जितेश वर्मा ने मांग की कि पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार से छात्रों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page