Connect with us

भदोही

कोइलरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकली जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षा के नारों से गूंजा गांव, बच्चों ने घर-घर पहुंचकर किया नामांकन का आह्वान

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

औराई (भदोही)। विकास खंड औराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय कोइलरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने का संदेश दिया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई रैली

जागरूकता रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जटाशंकर एवं ज्योति कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शिक्षा से जुड़े नारे लगाकर लोगों को विद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा के प्रति किया जागरूक

रैली के दौरान बच्चों ने “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी नारी, घर की उजियारी” तथा “शिक्षा की अलख जगाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाए। ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील भी की गई।

Advertisement

गांवों का भ्रमण कर दिया संदेश

रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा से शुरू होकर कोइलरा, चन्द्रपुरा और अलमऊ गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अनुदेशक इन्द्रेश कुमार, साधना, देवेश कुमार बरनवाल, सरोजा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page