Connect with us

बलिया

लाठीचार्ज, खाद संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

युवाओं पर कार्रवाई की जांच, डीएपी-बीज की उपलब्धता और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज, किसानों को डीएपी खाद एवं बीज की कमी तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की बात कही।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान रोपाई के समय किसान डीएपी खाद और बीज के लिए परेशान हैं, जबकि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पार्टी ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने तथा युवाओं से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Advertisement

प्रदर्शन में राजनाथ पांडेय, उषा सिंह, संतोष चौबे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page