Connect with us

बलिया

सीयर में एलपीजी वितरण पर सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

गोदाम पर भी राहत नहीं, कर्मचारियों के व्यवहार पर उठे सवाल; शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी होम डिलीवरी के नाम पर प्रति सिलेंडर ₹10 से ₹20 तक अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं। इस कथित अवैध वसूली को लेकर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए यदि वे स्वयं एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पहुंचते हैं, तब भी उन्हें कोई राहत नहीं मिलती। उनका आरोप है कि गोदाम पर तैनात कुछ कर्मचारियों का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति अभद्र रहता है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है।

Advertisement

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि अतिरिक्त वसूली या अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि एलपीजी वितरण व्यवस्था पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बन सके।

अतिरिक्त वसूली और कर्मचारियों के व्यवहार संबंधी आरोप शिकायतकर्ताओं के हैं। संबंधित गैस एजेंसी या विभाग का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page