Connect with us

बलिया

पीएचसी चिलकहर में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

नवजात बालिकाओं को मिली बेबी किट

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं के जन्म पर परिवारों को किया गया जागरूक

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग (HEW) द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जन्मी नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से नवजात बच्चियों को बेबी किट, कपड़े, डायपर, मच्छरदानी और जलपान वितरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित परिवारों को बालिका शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, बीसीपीएम मिथलेश कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह सहित अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवजात बच्चियों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें लिंग समानता को मजबूत करने के साथ ही “बेटी है तो भविष्य है” के संदेश को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page