Connect with us

बलिया

बिजली कटौती और भारी बिलों के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से नाराज कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र में जारी अघोषित बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आप नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल और जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं धान की रोपाई के सीजन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।

कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की कम आपूर्ति के बावजूद भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है।

Advertisement

आप नेता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति और सही बिल प्राप्त करना जनता का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एसडीएम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और गलत बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में सोनू, सलमान खान, जावेद, कलीम खान, हिमांशु गुप्ता और उपेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page