Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्ट्रॉबेरी की खेती से मीरजापुर के किसान हो रहे मालामाल

Published

on

Loading...
Loading...

योगी सरकार दे रही प्रति हेक्टेयर 90 हजार रुपये अनुदान, 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हो रही खेती

एक एकड़ में 12 से 14 लाख रुपये तक मुनाफा कमा रहे किसान

मिर्ज़ापुर। किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि मीरजापुर जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ स्ट्रॉबेरी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि वर्तमान में जिले के करीब 190 किसान 100 एकड़ से अधिक भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। वर्ष 2026-27 में इसका क्षेत्रफल बढ़ाकर 150 एकड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार दे रही आर्थिक सहायता

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से स्ट्रॉबेरी की खेती पर प्रति हेक्टेयर 90 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसानों की शुरुआती लागत कम हो रही है और वे आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Advertisement

उद्यान अधिकारी के अनुसार स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान एक फसल में प्रति एकड़ करीब 12 से 14 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।

बाजार में बढ़ी मांग, रोजगार के अवसर भी बढ़े

स्ट्रॉबेरी की बाजार में अच्छी मांग होने के कारण किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। इसकी तुड़ाई, पैकिंग और विपणन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

उद्यान विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता और आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है। इससे मीरजापुर के किसान नई तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page