मिर्ज़ापुर
जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का किया मासिक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सर्वदलीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भिस्कुरी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का हुआ निरीक्षण
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) गोदाम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने गोदाम पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को पूरी सुरक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण में रखा जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने गोदाम की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर भी बल दिया।
सर्वदलीय प्रतिनिधि रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विनोद कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मौके पर भाजपा के कोषाध्यक्ष चंद्राशु गोयल, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती, बसपा के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राइन, कांग्रेस के प्रवक्ता छोटे खान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुर श्रीवास्तव ‘आजाद’, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अनीस खान तथा आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता मनबोध दूबे एवं नगर अध्यक्ष संतोष सोनी मौजूद रहे।
