Connect with us

बलिया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले बैरिया के भाजपा नेता

Published

on

Loading...
Loading...

लव-कुश बोर्ड के गठन और सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की उठाई मांग

बलिया (बैरिया)। भाजपा नेता चंद्र बदन मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दो प्रमुख मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

अंगवस्त्र और तैलचित्र भेंट कर किया स्वागत

प्रतिनिधिमंडल में शामिल आईटी संयोजक मनीष मौर्य एवं सहसंयोजक संतोष पांडे ने उपमुख्यमंत्री का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा महर्षि भृगु और दर्दर मुनि का तैलचित्र भेंट कर स्वागत किया।

दो प्रमुख मांगों पर सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही कुशवाहा, मौर्य, वर्मा, शाक्य, सैनी एवं महतो समाज के उत्थान और कल्याण के लिए ‘लव-कुश बोर्ड’ के गठन की भी मांग उठाई।

विकास संबंधी सुझावों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समेकित विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों एवं विकास संबंधी सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page