Connect with us

मध्य प्रदेश

कुलुआ पहुंचे योगेंद्र कुशवाहा, पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

मारपीट और कथित लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, ग्रामीणों की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

दमोह (मध्यप्रदेश)। कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम कुलुआ में 3 जुलाई को हुई मारपीट और कथित नगदी व बाइक लूट की घटना को लेकर सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

योगेंद्र कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी की मांग

योगेंद्र कुशवाहा ने प्रशासन से मांग की कि मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और कथित रूप से लूटे गए सामान की बरामदगी कराई जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सम्राट अशोक क्रांति सेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ग्रामीणों की बैठक में संगठन का विस्तार

इस अवसर पर ग्रामीणों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई और कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही ग्राम कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष इंजीनियर मोहन पटेल, कुशवाहा समाज अध्यक्ष ईश्वर दास साई बाबा, जनपद सदस्य कृष्णा कुमार, साधना कुशवाहा, चाहत कुशवाहा सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page