चन्दौली
अरिहंत हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा
25 बेड के अस्पताल में 6 बेड का आईसीयू, एनआईसीयू सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता
निदेशक आनंद कुमार राजभर बोले- मानव सेवा ही हमारा उद्देश्य, दुर्घटना पीड़ितों के इलाज में अस्पताल करता है सहयोग
डीडीयू नगर (वाराणसी)। अमरा अखरी बाईपास स्थित अरिहंत हॉस्पिटल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल के निदेशक आनंद कुमार राजभर ने एक साक्षात्कार में बताया कि अस्पताल की स्थापना फरवरी 2019 में की गई थी। वर्तमान में यह 25 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए 6 बेड का आईसीयू और एनआईसीयू सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटना पीड़ितों का इलाज अस्पताल अपने स्तर से शुरू करता है और बाद में परिजनों की सहमति के अनुसार आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पूरी की जाती है।
अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. वाईएस यादव ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से अरिहंत हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा को वह अपना दायित्व मानते हैं और प्रयास रहता है कि कोई भी मरीज निराश होकर वापस न जाए। उनके अनुसार चिकित्सा क्षेत्र में मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है।

डॉ. यादव ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक मजबूत टीम उपलब्ध है। डॉ. आशुतोष (एमबीबीएस, फिजिशियन) अस्पताल को 24 घंटे अपनी सेवाएं देते हैं। वहीं डॉ. अभिषेक (एमबीबीएस, जनरल सर्जन) के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. विजया झा और डॉ. मीनाक्षी सिंह ऑन कॉल सेवाएं देती हैं।
उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों के लिए डॉ. पंकज सिंह और डॉ. दीपक अपनी सेवाएं देते हैं। प्लास्टिक सर्जरी के लिए डॉ. दीपक अग्रहरि, जबकि न्यूरो संबंधी उपचार एवं सर्जरी के लिए डॉ. पीएस वर्मा और डॉ. पीके सिंह की सेवाएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी ऑन कॉल बुलाया जाता है।
निदेशक आनंद कुमार राजभर ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज के साथ किफायती चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जाता है। परामर्श शुल्क, ऑपरेशन, दवा और पैथोलॉजी जांच की दरें भी मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
